'मुझे पहले चांदी के कड़े चाहिए...', विराटनगर में मां के अंतिम संस्कार के दौरान चिता पर लेटकर बेटे ने किया हंगामा, वीडियो वायरल

Rajasthan: विराटनगर क्षेत्र में संवेदनाओं को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बेटा अपनी ही मां की चिता पर लेट गया और अंतिम संस्कार से पहले चांदी के कड़े पाने की जिद पर अड़ गया. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ADVERTISEMENT

Rajasthan
Rajasthan
Google CTA

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विराटनगर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया. मां के अंतिम संस्कार के दौरान दो भाइयों में मां के चांदी के कड़े को लेकर विवाद हो गया. विवाद बढ़ा तो एक बेटा मां की चिता पर लेट गया और हंगामा करने लगा. मौके पर मौजूद लोगों ने यह पूरा वाक्य अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. यह पूरी घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.