कोटा: बैंक मैनेजर ने ही ग्राहकों के खातों में लगा दिया सेंध, उड़ा दिए करोड़ों रुपए, पकड़ी गई तो सामने आई ये चौंकाने वाली जानकारी

Bank Manager Fraud News: राजस्थान के कोटा में ICICI बैंक की पूर्व रिलेशनशिप मैनेजर साक्षी गुप्ता ने ग्राहकों के खातों से करोड़ों की ठगी की. जानें कैसे खुला घोटाला और चौंकाने वाली बात.

ADVERTISEMENT

कोटा में महिला बैंक मैनेजर साक्षी गुप्ता द्वारा खाताधारकों के पैसों की धोखाधड़ी और करोड़ों की हेराफेरी का मामला
पुलिस के गिरफ्त में साक्षी गुप्ता
google news

Bank Manager Fraud News: लोग बैंक पर भरोसा कर अपनी जमा-पूंजी वहां रखते हैं लेकिन क्या होगा अगर बैंक वाले ही आपके पैसों का गलत(Fraud) इस्तेमाल करने लगे. इसी तरह का मामला राजस्थान के कोटा(Kota News) से सामने आया है. यहां बैंक के एक बड़े अधिकारी ने धोखाधड़ी करते हुए ग्राहकों के खातों(Bank Fraud Case) से करोड़ों रुपए निकाल लिए. मामले का खुलासा होते ही उस बैंक के खाता धारक परेशान हो गए. हालांकि पुलिस की त्वरित और सख्त कार्रवाई के कारण आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है.