राजस्थान में कांग्रेस जीती तो कौन बनेगा सीएम? खुद अशोक गहलोत ने दे दिया ये बड़ा इशारा

Who will become CM if Congress Party wins Rajasthan Elections 2023: राजस्थान (rajasthan election 2023) में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई. सबसे बड़ा सवाल ये है कि किस पार्टी का सीएम चेहरा कौन? पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बीजेपी का चेहरा कमल का फूल बताकर और साथ ही पूर्व सीएम राजे को दरकिनार कर […]

ADVERTISEMENT

Who will become CM if Congress Party wins Rajasthan Elections 2023:
Who will become CM if Congress Party wins Rajasthan Elections 2023:
Google CTA

Who will become CM if Congress Party wins Rajasthan Elections 2023: राजस्थान (rajasthan election 2023) में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई. सबसे बड़ा सवाल ये है कि किस पार्टी का सीएम चेहरा कौन? पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बीजेपी का चेहरा कमल का फूल बताकर और साथ ही पूर्व सीएम राजे को दरकिनार कर कहीं न कहीं ये मैसेज दे दिया कि बीजेपी में चेहरा तो ही है और वो ‘नरेंद्र मोदी’. यानी चुनाव जीतने के बाद सीएम कौन होगा ये आलाकमान तय करेगा.

रही बात कांग्रेस की तो फिलहाल पूरी पार्टी एकजुट होकर चुनाव भले ही लड़ रही है पर सीएम गहलोत होंगे या पायलट (sachin pilot) इसपर चर्चा खत्म नहीं हुई है. गहलोत समर्थकों को लगता है कि उनके काम-काज के बलबूते पर ही पार्टी चुनाव लड़ रही है. वहीं युवाओं और गुर्जर समाज को लगता है कि इस बार पायलट को मौका तो जरूर मिलना चाहिए.

इसी बीच दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इशारा कर ही दिया कि कौन सीएम बनेगा.

महिला के आशीर्वाद का जिक्र कर किया ये इशारा

इंडिया टुडे की मौसमी सिंह के इस सवाल पर कि कांग्रेस पार्टी चुनाव जीती तो सेहरा किसके सिर? इसपर जवाब देते हुए गहलोत ने एक राजस्थानी महिला के बयान का जिक्र किया जिसने उसकी योजना का लाभ लेने के बाद चौथी बार सीएम होने का आशीर्वाद दिया था. साथ ही उन्होंने कहा कि ‘मैं मुख्यमंत्री पद छोड़ना चाहता हूं पर ये पद मुझे नहीं छोड़ रहा और शायद आगे भी नहीं छोड़ेगा.’

यह भी पढ़ें: 

जिन नेताओं ने गहलोत की कुर्सी बचाने के लिए की थी बगावत, अब उन्हीं का कट जाएगा टिकट!