Rajasthan Monsoon: राजस्थान में कब आएगा मानसून, मौसम विभाग का आया लेटेस्ट अपडेट
Rajasthan Monsoon latest update : मौसम विभाग ने राजस्थान में प्री मानसून में आंधी-बारिश की गतिविधियों और मानसून की एंट्री को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: AI
राजस्थान (rajasthan weather update) में भीषण गर्मी से हाल-बेहाल लोगों को इस बात का बेशब्री से इंतजार है कि आसमान में काले बादल कब घिरेंगे. कब ठंडी हवाएं चलेंगी और गर्मी से निजात मिलेगी. इन सब सवालों को लेकर मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट आ गया है. मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के मुताबिक 20 जून के बाद प्री-मानसून की गतिविधियां तेज होंगी. हालांकि इन गतिविधियों से उमस वाली गर्मी परेशान करेगी. हालांकि मानसून (rajasthan weather mansoon update) आने के बाद ही गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं. फिलहाल कई जिलों में तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस है.