पत्नी का आपत्तिजनक संबंध बना पति की मौत का कारण, जानें ब्लाइंड मर्डर की पूरी कहानी

Hanumangarh crime news: हनुमानगढ़ जिले में 2 अप्रैल को गेहूं के खेत में मिले शव के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे का दावा किया है. पुलिस की मानें तो हत्या की योजना मृतक की पत्नी की थी. योजना के मुताबिक आरोपी पत्नी के इशारे पर उसके प्रेमी और सहयोगियों ने इस घटना को […]

ADVERTISEMENT

पत्नी का आपत्तिजनक संबंध बना पति की मौत का कारण, जानें ब्लाइंड मर्डर की पूरी कहानी
पत्नी का आपत्तिजनक संबंध बना पति की मौत का कारण, जानें ब्लाइंड मर्डर की पूरी कहानी
Google CTA

Hanumangarh crime news: हनुमानगढ़ जिले में 2 अप्रैल को गेहूं के खेत में मिले शव के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे का दावा किया है. पुलिस की मानें तो हत्या की योजना मृतक की पत्नी की थी. योजना के मुताबिक आरोपी पत्नी के इशारे पर उसके प्रेमी और सहयोगियों ने इस घटना को अंजाम दिया. मामले को नशे का रंग देने के लिए हत्या के बाद शव के पास चिट्‌टे के इंजेक्शन रखकर फरार हो गए.

पुलिस के मुताबिक 2 अप्रैल को भिरानी थाना इलाके के जनाणा गांव के एक खेत में जयकरण जाट की लाश मिली थी. लाश के पास चिट्टे के इंजेक्शन मिले थे. जयकरण के भाई जगदीश ने अज्ञात कारणों से मौत होने और मौत को संदिग्ध बताते हुए थाने में रिपोर्ट दी थी.

जांच में सामने आई ये बात
पुलिस की जांच में पता चला कि मृतक जयकरण नशे का आदी था. मृतक का मोबाइल डिटेल पुलिस ने खंगाला तो आखिरी कॉल पत्नी निर्मला का था. निर्मला की भूमिका संदिग्ध लगने पर पुलिस ने आसपड़ोस में पूछताछ की. सामने अया कि निर्मला का आपत्तिजनक संबंध सिरसा के रहने वाले 39 वर्षीय सुरजीत सिंह से था. पुलिस ने जब मृतक की पत्नी निर्मला से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पूरे मामले का खुलासा कर दिया.

ऐसे की हत्या
मृतक की पत्नी ने शराबी पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी सुरजीत के साथ मिलकर प्लान बनाया. सुरजीत सिंह ने सिरसा के ही विकास (22) और विनोद कुमार (26) के साथ एक अप्रैल को मृतक को निनाण गांव में बुलाया. वहां उसे जमकर शराब पिलाई. शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या कर शव गेहूं के खेत में फेंक दिया. शव के पास चिट्‌टे के इंजेक्शन रखकर आरोपी फरार हो गए. गौरतलब है कि निर्मला की शादी वर्ष 2008 में जयकरण से हुई थी. दोनों से एक लड़का और लड़की है. बताया जा रहा है कि निर्मला का रिलेशन सुरजीत और विकास से था. पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें: जोधपुर में नर्स ने पंखे से लटककर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- अब जिंदगी से अलविदा