महिला ने की वीडियो कॉल उठाने की गलती और देने पड़ गए करोड़ों रुपए

झुंझुनूं के पिलानी में फर्जी ईडी और मुंबई क्राइम ब्रांच के नाम पर तीन महीने में ठगों ने साढ़े सात करोड़ की ठगी का की वारदात को अंजाम दे दिया. एक निजी संस्थान में कार्यरत 57 वर्षीया महिला से ठगी की इस वारदात का खुलासा हुआ.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

झुंझुनूं के पिलानी में 57 वर्षीय महिला के पास कॉल आया और उन्होंने बताया कि वह ई़डी से बात कर रहे हैं. जिसके बाद ही उनके जिंदगी में तनाव शुरू हो गया. वीडियो कॉल में लोग बाकयदा पुलिस ड्रेस पहने लोग बैठे थे. इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि उस महिला को 7.50 करोड़ो रुपए से ज्यादा देने पड़ गए. जब उसने ये पैसे दिए तो उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हो गई है. हैरानी की बात यह है कि यह ठगी उसके साथ 3 महीने तक चलती रही. इस वारदात के बाद पीड़ित महिला ने साइबर थाना झुंझुनूं में मामला दर्ज कराया है. आइए आपको बताते है इस पूरे मामले की कहानी...