कॉलेज छात्र कैफ ने बीच क्लास में महिला प्रोफेसर पर झाड़ा रौब और थूककर चला गया, Video वायरल
वीडियो में दिख रहा है कि एक छात्र क्लास में 40 मिनट की देरी से प्रवेश करता है. उस वक्त क्लास में पढ़ाई चल रही होती है. महिला प्रोफेसर उससे पूछती हैं कि इतनी देर क्यों हुई तो छात्र भड़क जाता है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: सोशल मीडिया.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के एक कॉलेज का ये वीडियो वायरल हो रहा है.
छात्र के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया गया है.
राजस्थान के उदयपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. ये वीडियो मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के एफएमएस कॉलेज का है. वीडियो में एक छात्र महिला प्रोफेसर पर बीच क्लास रौब झाड़ते हुए दिख रहा है. छात्र मोहम्मद कैफ की इस हरकत का वीडियो किसी दूसरे छात्र ने चुपके से शूट कर लिया है.