T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फलौदी सट्टा बाजार में हलचल, इस टीम को बताया जीत का मजबूत दावेदार
T20 World Cup Phalodi Satta Bazar Prediction: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने हैं. इस मैच को लेकर पूरे देश में उत्साह है. वहीं अब राजस्थान के फलौदी सट्टा बाजार ने बताया कि कौनसी टीम विजेता रह सकती है.
ADVERTISEMENT

T20 World Cup Phalodi Satta Bazar Prediction
T20 World Cup Phalodi Satta Bazar Prediction: क्रिकेट के सबसे बड़े मंच पर आज इतिहास रचने की बारी है. ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में शाम 7 बजे भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने हैं. इस महामुकाबले को लेकर पूरे देश में जबरदस्त जुनून देखा जा रहा है. गली-मोहल्लों से लेकर सोशल मीडिया तक, हर तरफ बस इसी महामुकाबले की चर्चा है. क्रिकेट के इस रोमांच के बीच राजस्थान का मशहूर फलौदी सट्टा बाजार भी पूरी तरह गरम हो चुका है.