23 लाख फॉलोवर्स वाली इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर मीनू राज के परिवार पर हमला, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के बीबरानी गांव में इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर मीनू राज के परिवार पर हमले का आरोप लगा है. विवाद कड़बी काटने की दिशा को लेकर शुरू हुआ था. आरोप है कि पड़ोसी घर में घुसकर लाठी-डंडों, फरसी, तलवार और कुल्हाड़ी से परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की.

ADVERTISEMENT

Meenu Raj
Meenu Raj
Google CTA

इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर मीनू राज के परिवार पर हमला, घर में घुसकर लाठी-डंडों और तलवार से पीटा
खैरथल-तिजारा के बीबरानी गांव की घटना, कड़बी काटने की दिशा को लेकर पड़ोसियों से हुआ था विवाद; फरसी, तलवार और कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप

खैरथल-तिजारा जिले के बीबरानी गांव में इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर मीनू राज के परिवार पर हमले का मामला सामने आया है. आरोप है कि पड़ोसियों ने घर में घुसकर परिवार के लोगों के साथ मारपीट की. हमले में लाठी-डंडों के अलावा फरसी, तलवार और कुल्हाड़ी जैसे हथियार इस्तेमाल किए जाने का आरोप है.

मामला गांव के सैनवास क्षेत्र का बताया जा रहा है. विवाद की शुरुआत कड़बी काटने की दिशा को लेकर हुई थी. पीड़ित परिवार का आरोप है कि पड़ोसियों ने कड़बी का मुंह उनके घर की तरफ कर रखा था. इससे कड़बी का कचरा उनके घर में आ रहा था.

कड़बी की दिशा बदलने को कहने पर हुआ विवाद

पीड़ित पक्ष के मुताबिक, मीनू राज के पति ने पड़ोसियों से कड़बी की दिशा बदलने के लिए कहा था. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया.

आरोप है कि इसके बाद पड़ोसी लेखराज, धनु, बलराम समेत कुछ अन्य लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए. इन लोगों ने परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया. हमले में फरसी, तलवार और कुल्हाड़ी का इस्तेमाल किए जाने का भी आरोप लगाया गया है.

पुलिस शिकायत के बाद होगी आगे की कार्रवाई

घटना के बाद इलाके में इस विवाद की चर्चा है. पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत देने की तैयारी की जा रही है. यह मामला किशनगढ़बास थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. फिलहाल मामले में पुलिस की जांच और आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जांच करेगी. इसके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

Rajasthan Panchayat Chunav: गांवों में भी BJP का राज या हो रहा Cong का कमबैक? क्या कह रहे लोग?