पिता ने खेत और मां ने गहने बेच दिए...इस यकीन पर कि बेटा लायक बनेगा, IPL में 14.20 करोड़ी होकर कार्तिक शर्मा ने कर दिखाया
IPL-2026 ऑक्शन में राजस्थान के भरतपुर के कार्तिक शर्मा की किस्मत चमक गई. चेन्नई सुपर किंग्स ने 19 साल के इस युवा खिलाड़ी को 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा. पिता और मां कर्ज में दबकर मजदूरी करके बेटे को आगे बढ़ाया.
ADVERTISEMENT

कार्तिक ने अपने माता-पिता का नाम रौशन कर दिया.
IPL-2026 के ऑक्शन के बाद कई खिलाड़ी काफी चर्चा में हैं. ये वो खिलाड़ी हैं जिनकी एक से बढ़कर एक कहानियां हैं. इन्हीं में से एक हैं राजस्थान के भरतपुर के कार्तिक शर्मा. कार्तिक को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ में खरीदा है. पिता ने बेटे को आगे बढ़ाने के लिए 30 लाख का कर्ज ले लिया. मां ने गहने तक बेच दिए. बस ये दिन देखने के लिए. बेटे कार्तिक ने मां-पिता के सपनों को पंख दे दिया. उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है.