UN की 30 लाख की नौकरी छोड़ी, ‘लेडी सिंघम’ से हुआ प्यार…ऐसे शुरू हुई IPS केके बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा की लव स्टोरी, जानें पूरी कहानी
Charchit Chehra: देश सेवा के लिए संयुक्त राष्ट्र की 30 लाख रुपये सालाना नौकरी ठुकराने वाले आईपीएस केके बिश्नोई और ‘लेडी सिंघम’ के नाम से मशहूर आईपीएस अंशिका वर्मा की लव स्टोरी इन दिनों चर्चा में है. ड्यूटी के दौरान शुरू हुआ रिश्ता अब 29 मार्च को शादी के बंधन में बदलने जा रहा है.
ADVERTISEMENT

KK Bishnoi IPS and IPS Anshika Verma wedding: आज के दौर में जहां हर कोई ऊंचे पैकेज और ऐशो-आराम की जिंदगी के पीछे भागता है, वहीं कुछ ऐसे भी जुनूनी लोग होते हैं जिनके लिए देश सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है. आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसी ही जोड़ी की, जिन्होंने न सिर्फ अपनी मेहनत से खाकी वर्दी का मान बढ़ाया, बल्कि अब अपनी लाइफ की एक नई पारी शुरू करने जा रहे हैं. ये कहानी है IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई (KK Bishnoi) और IPS अंशिका वर्मा की. केके बिश्नोई ने IPS बनने से पहले संयुक्त राष्ट्र (UN) की 30 लाख रुपये सालाना की नौकरी को सिर्फ इसलिए ठुकरा दिया ताकि वे अपने देश की सेवा कर सकें. दूसरी तरफ हैं 'लेडी सिंघम' के नाम से मशहूर उत्तर प्रदेश कैडर की तेज-तर्रार ऑफिसर अंशिका वर्मा, जिन्होंने अपनी वीरांगना यूनिट के जरिए महिलाओं की सुरक्षा की नई मिसाल पेश की है.