10-10 लोगों को पछाड़ देने वाले जगन गुर्जर को एक लड़का कैसे मार सकता है? परिजनों ने उठाए साजिश के सवाल, रखी कई मांगे
राजस्थान की अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में कुख्यात पूर्व डकैत जगन गुर्जर की हत्या से हड़कंप मच गया है. परिजनों और सामाजिक संगठनों ने जेल के कैमरे बंद होने और एक अकेले लड़के 'विष्णु' द्वारा हत्या किए जाने पर गंभीर सवाल उठाए हैं. पीड़ित परिवार ने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए मामले की सीबीआई (CBI) जांच की मांग की है.
ADVERTISEMENT

Jagan Gurjar
राजस्थान की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में कुख्यात पूर्व डकैत जगन गुर्जर की मौत के बाद बवाल मचा हुआ है. जगन गुर्जर की मौत के बाद उसके परिजनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जेल प्रशासन और स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए धरना शुरू कर दिया है.