'मैंने नहीं कहा कि मैं बीमार हूं...', जगदीप धनखड़ ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों कार्यकाल पूरा होने से पहले ही छोड़ा उपराष्ट्रपति पद
Jagdeep Dhankhar Resignation Statement: जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से 21 जुलाई 2025 को इस्तीफा दिया. अब उन्होंने इस पर पहली बार बयान दिया है. उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी, न कि बीमारी के कारण पद छोड़ा. इस्तीफे को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए थे. उन्होंने यह बयान सादुलपुर दौरे के दौरान दिया.
ADVERTISEMENT

Jagdeep Dhankhar
Jagdeep Dhankhar Resignation Statement: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से अचानक दिए इस्तीफे को लेकर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है. राजस्थान के सादुलपुर पहुंचे धनखड़ ने कहा कि उनके पद छोड़ने का फैसला पूरी तरह से स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए था. उन्होंने कहा कि शास्त्रों में भी स्वास्थ्य को सबसे ऊपर बताया गया है और उन्होंने उसी मार्ग का अनुसरण किया है. उनके इस बयान के बाद सियासी हलकों में एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है.