जयपुर: मामूली सी बात पर लिफ्ट में लड़ पड़े दो लोग, पत्नियां भी नहीं रही पीछे, जमकर चले लात-घूसे

Jaipur D Mart Viral Video:आमतौर पर शॉपिंग मॉल में हर कोई शॉपिंग करने जाता है, लेकिन जयपुर में डी-मार्ट मॉल में जहां शॉपिंग करने आए दो परिवार आपस में ऐसे भिड़े की मॉल अखाड़ा नजर आने लगा. क्या महिला और क्या पुरुष हर कोई लात घूंसे मारता हुआ नजर आया. जिसका सीसीटीवी फुटेज भी अब […]

ADVERTISEMENT

जयपुर: D Mart में शॉपिंग करने आए 2 परिवार आपस में भिड़े, जमकर चले लात-घूसे, सामने आया CCTV
जयपुर: D Mart में शॉपिंग करने आए 2 परिवार आपस में भिड़े, जमकर चले लात-घूसे, सामने आया CCTV
Google CTA

Jaipur D Mart Viral Video:आमतौर पर शॉपिंग मॉल में हर कोई शॉपिंग करने जाता है, लेकिन जयपुर में डी-मार्ट मॉल में जहां शॉपिंग करने आए दो परिवार आपस में ऐसे भिड़े की मॉल अखाड़ा नजर आने लगा. क्या महिला और क्या पुरुष हर कोई लात घूंसे मारता हुआ नजर आया. जिसका सीसीटीवी फुटेज भी अब सामने आया है.

जानकारी के अनुसार घटना 21 मई को जयपुर के प्रतापनगर स्थित डी-मार्ट मॉल की है, जहां दो परिवार शॉपिंग करने आए थे. इसी दौरान दोनों परिवार के सदस्य एक साथ लिफ्ट में बैठकर दूसरे फ्लोर पर जाने लगे और तभी दोनों के बीच लिफ्ट रोके रखने को लेकर बहस शुरू हो गई. इसके थोड़ी देर बाद जैसे लिफ्ट सैकेंड फ्लोर पर पहुंची तब तक बहसबाजी हाथापाई में तब्दील हो गई और दोनों परिवारों के महिला व पुरुष आपस में लात घूंसे बरसाने लगे. जिन्हें देख दूसरे कस्टमर और मॉल कर्मचारियों ने एकबारगी तो समझाकर मामला शांत करवा दिया लेकिन बाद में मामला पुलिस थाने तक जा पहुंचा.

पति के इंतजार में लिफ्ट रोककर खड़ी थी महिला

पुलिस के अनुसार शॉपिंग मॉल में एक महिला फर्स्ट फ्लोर पर अपने पति के इंतजार में लिफ्ट रोककर खड़ी थी. तभी एक दूसरा परिवार आया और लिफ्ट से सैकेंड फ्लोर पर जाने के लिए उसमें सवार हुआ लेकिन महिला लिफ्ट के बीच में खडी हो गई. इस दौरान एक शख्स ने महिला को लिफ्ट से हटने को कहा लेकिन वह अपने पति के आने के बाद ही लिफ्ट आगे बढ़ने का बोलकर अपशब्द बोलना शुरू कर दिया. इसके बाद उस शख्स की पत्नी ने गाली गलौच करते महिला को टोका लेकिन फिर भी महिला नहीं मानी और पति-पत्नी दोनों के साथ उलझ गई.

मॉल से बाहर आने पर शांत हुआ मामला लेकिन केस दर्ज

इस दौरान लिफ्ट में दूसरे कस्टमर भी मौजूद थे. फिर जैसे ही लिफ्ट दूसरे फ्लोर पर पहुंची तो दोनों ही महिलाओं के पति आपस में एक-दूसरे पर थप्पड़ बरसाने लगे. जिन्हें देख उनकी पत्नियां भी लड़ाई में उतर गई और लात घूंसों की बौछार शुरू कर दी. जिन्हें देख हर कोई चौंक गया और आखिरी में दोनों परिवारों के मॉल से बाहर जाने के बाद मामला शांत हुआ. पूरे मामले को लेकर शिप्रापथ निवासी पीड़ित व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है.

देखें घटना का वीडियो:

Barmer: सीएम गहलोत ने दिया ऐसा जवाब, चीख-चीख कर रोने लगी महिलाएं, कुछ तो हो गई बेसुध