जयपुर में थार-एंडेवर की भिड़ंत के बाद ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे, जांच में कांग्रेस के पूर्व मंत्री की पत्नी के नाम रजिस्टर्ड मिली कार
Jaipur Thar and Endeavor Accident News: जयपुर के मानसरोवर में थार और एंडेवर की भीषण टक्कर के बाद ई-रिक्शा करीब 50 फीट हवा में उछलकर दूर जा गिरा. हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं. जांच में सामने आया कि एंडेवर पूर्व मंत्री अशोक चांदना की पत्नी ललिता चांदना के नाम दर्ज है और उस पर ओवरस्पीड के 18 चालान सहित कुल 26 चालान लंबित हैं.
ADVERTISEMENT

जयपुर में थार-एंडेवर की भिड़ंत के बाद ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे (फोटो AI)
Jaipur Accident News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जिसने सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार गाड़ियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. मानसरोवर थाना क्षेत्र के मेट्रो स्टेशन चौराहे के पास आधी रात करीब 1 बजे एक काले रंग की थार और एंडेवर कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बेकाबू गाड़ियां पास से गुजर रहे एक ई-रिक्शा से टकरा गईं, जिससे ई-रिक्शा हवा में करीब 50 फीट उछलकर दूर जा गिरा.
