एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, शुरुआती जांच में क्या आया सामने?
जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह हाईजैक अलर्ट के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रही फ्लाइट को अहमदाबाद ATC से सिग्नल मिलने के बाद जयपुर भेजा गया. विमान सुरक्षित उतरा. शुरुआती जांच में परिचालन सामान्य मिले, जबकि अलर्ट के कारणों की जांच जारी है.
ADVERTISEMENT

jaipur
जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह हाईजैक अलर्ट के बाद एयर इंडिया की एक इंटरनेशनल फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रही फ्लाइट AI-2030 को अहमदाबाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से इमरजेंसी सिग्नल मिलने के बाद जयपुर डायवर्ट किया गया. विमान सुबह 9:35 बजे सुरक्षित उतरा. इसके बाद उसे सुरक्षा जांच के लिए आइसोलेशन बे में ले जाया गया.
