जयपुर में निर्माणाधीन इमारत की दीवार ढही, तीन की मौत, कई मजदूर के मलबे में दबे होनी की आशंका
जयपुर के आमेर इलाके में एक दर्दनाक हादसे ने हड़कंप मचा दिया. निर्माणाधीन इमारत की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसमें कई मजदूर दब गए. अब तक तीन मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि मलबे में कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका के बीच राहत और बचाव अभियान जारी है.
ADVERTISEMENT

Jaipur Building Collapse
Jaipur Building Collapse: जयपुर के आमेर इलाके में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां ताला मोड़ के पास एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार अचानक गिर गई. इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई है, जबिक मलबे के नीचे अभी भी कई और मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया.