'कमरे में बंद किया, गैस खोली फिर...' जयपुर की अनु मीणा मौत के मामले अब परिजानों के आरोपी पति के बारे में जो बताया सुनकर कांप उठेगी रूह!

Anu Meena Jaipur Case: जयपुर के मानसरोवर में हुए अनु मीणा सुसाइड केस में एक ऐसा सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल रिकॉर्डिंग सामने आई है, जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं. एक्सईएन पति गौतम मीणा मासूम बच्चे के सामने ही अनु को बेरहमी से पीटता दिख रहा है. पीहर पक्ष का आरोप है कि पति ने पहले भी मारने की साजिश रची थी.

ADVERTISEMENT

Anu Meena Jaipur Case
Anu Meena Jaipur Case
google news

Anu Meena case: राजस्थान की राजधानी जयपुर के मानसरोवर इलाके से पिछले महीने सामने आए अनु मीणा सुसाइड केस ने अब एक बेहद खौफनाक मोड़ ले लिया है. जिसे शुरुआत में पुलिस और दुनिया एक आम आत्महत्या का मामला मान रही थी, उसकी परतें जब खुलीं तो अंदर से घरेलू हिंसा और प्रताड़ना का ऐसा सच निकला जिसे देखकर हर कोई हैरान है. मृतका अनु मीणा के मोबाइल से मिले वीडियो रिकॉर्डिंग और घर के सीसीटीवी फुटेज ने इस पूरे मामले की दिशा बदल दी है.