जयपुर में ऑटो चालक मोहम्मद सोहेल ने विदेशी महिला को सिखाई गंदी गालियां, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दबोचा

Jaipur auto driver viral video: जयपुर में ऑटो चालक मोहम्मद सोहेल ने एक विदेशी महिला पर्यटक को आपत्तिजनक गालियां सिखाईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. मामले में जयपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना ने भारत की पर्यटन छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ADVERTISEMENT

Jaipur auto driver viral video
Jaipur auto driver viral video
google news

पिंक सिटी जयपुर, जो अपनी मेहमाननवाजी और पधारो म्हारे देश की संस्कृति के लिए दुनिया भर में मशहूर है, वहां से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे देश को शर्मिंदा कर दिया है. एक ऑटो चालक ने अपनी गाड़ी में बैठी विदेशी महिला पर्यटक की मासूमियत का फायदा उठाते हुए उसे बेहद आपत्तिजनक शब्द और गालियां सिखाईं. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.