जयपुर: 65 साल के श्याम बागानी मंदिर जा रहे थे, तभी स्कूटी से आए अमेरिका से लौटे छोटे भाई ने कर दी हत्या... आखिर क्यों ली जान?

Jaipur Shyam Bagani Murder Case: जयपुर के बानी पार्क इलाके में पैतृक संपत्ति और पैसों के विवाद को लेकर छोटे भाई मुरली बागानी ने अपने बड़े भाई श्याम बागानी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. आरोपी भाई हाल ही में अमेरिका से लौटा था. पार्क में मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

ADVERTISEMENT

अमेरिका से लौटकर भाई बना भाई का दुश्मन
अमेरिका से लौटकर भाई बना भाई का दुश्मन
Google CTA

Jaipur News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के बानी पार्क थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली खूनी वारदात सामने आई है. यहां पैतृक संपत्ति और विदेश की कमाई के विवाद में छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी नृशंस हत्या कर दी. मृतक की पहचान 65 वर्षीय श्याम बागानी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उनका सगा छोटा भाई 58 वर्षीय मुरली बागानी (मुरारी) है.