Rajasthan: BJP सांसद का दावा- अजमेर की इस मस्जिद में जल्द गूंजेंगे संस्कृत के मंत्र

BJP MP’s statement on Dhai Din Ka Jhopra: सांसद ने मंच पर मौजूद राज्यपाल कलराज मिश्र की मौजूदगी में कहा कि ढाई दिन के झोपडे़ को बनाने के लिए वहां मौजूद संस्कृत विद्यालय को तोड़ दिया गया.

ADVERTISEMENT

Rajasthan: BJP सांसद का दावा- अजमेर की इस मस्जिद में जल्द गूंजेंगे संस्कृत के मंत्र
Rajasthan: BJP सांसद का दावा- अजमेर की इस मस्जिद में जल्द गूंजेंगे संस्कृत के मंत्र
google news

BJP MP’s statement on Dhai Din Ka Jhopra: अयोध्या (Ayodhya Ram Mandir) में राम मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के बीच बीजेपी सांसद ने ‘ढाई दिन के झोपड़ा’ को लेकर बड़ा बयान दिया है. सांसद रामचरण बोहरा (Ramcharan Bohra) ने कहा कि वो दिन दूर नहीं जब यहां संस्कृत भाषा में लिखे मंत्र गूंजेंगे. वोहरा ने ये बातें राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा की मौजूदगी में कही. गौरतलब है कि अजमेर में करीब 800 साल पुरानी मस्जिद है जिसे ‘ढाई दिन का झोपड़ा’ कहा जाता है.