मोदी सरकार की उपलब्धियां गिना रहे मंत्री के सामने BJP दफ्तर में 3 बार कटी बिजली! 13 मिनट तक मोबाइल टॉर्च की रोशनी में बोले रेल मंत्री
जयपुर में भाजपा मुख्यालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अचानक तीन बार बिजली गुल हो गई. उस समय मंच पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ राज्य के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भी बैठे थे. बिजली जाने पर मोबाइल टॉर्च की रोशनी में 13 मिनट तक बातचीत जारी रही। यह संकट ग्रिड फॉल्ट के कारण आया था.
ADVERTISEMENT

jaipur bjp office
Jaipur BJP Office Power Cut: जयपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में गुरुवार को एक बेहद हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जब मीडिया से मोदी सरकार के 12 साल के कामकाज और उपलब्धियां बता रहे थे, तभी महज 15 मिनट के भीतर तीन बार बिजली गुल हो गई. सबसे बड़ी बात यह थी कि उस समय मंच पर राज्य के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी मौजूद थे.