CJP और ग्रामीणों ने एक-दूसरे पर दर्ज कराई FIR, जयपुर के बगरू में स्कूल को लेकर हुआ था विवाद

जयपुर के बगरू क्षेत्र के रामपुरा-कंवरपुरा गांव में सरकारी स्कूल को लेकर CJP और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और उपद्रव के आरोप लगाए हैं. पुलिस ने शिवदासपुरा थाने में दोनों की शिकायत पर केस दर्ज किया है. अब पूरे मामले की जांच शुरू हो गई है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

जयपुर के बगरू इलाके में सरकारी स्कूल को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है. रामपुरा-कंवरपुरा गांव में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की टीम और ग्रामीणों के बीच शुक्रवार को विवाद हुआ था. अब दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी है. पुलिस ने मारपीट और उपद्रव के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.