'क्या मैं पाकिस्तानी हूं?' जयपुर में CJP कार्यकर्ताओं की पिटाई के बाद भड़की शिवांगी
जयपुर के बगरू क्षेत्र में सरकारी स्कूल का जायजा लेने पहुंचे CJP कार्यकर्ताओं का ग्रामीणों ने विरोध किया. CJP ने मारपीट, पत्थरबाजी और वाहनों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया. शिवांगी शर्मा ने कार्यकर्ताओं को 'पाकिस्तानी' कहे जाने पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि वे बच्चों की शिक्षा से जुड़े मुद्दे उठाने गांव पहुंचे थे.
ADVERTISEMENT

jaipur
जयपुर के बगरू इलाके के रामपुरा-कंवरपुरा गांव में सरकारी स्कूल का जायजा लेने पहुंचे CJP कार्यकर्ताओं के विरोध का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. CJP का आरोप है कि ग्रामीणों ने कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की, पत्थर फेंके और कुछ वाहनों में तोड़फोड़ की. घटना के बाद CJP की शिवांगी शर्मा ने कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर 'पाकिस्तानी' कहे जाने पर कड़ी नाराजगी जताई.
