जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां के मर्डर की अरोपी आयुषी देने लगी पुलिस को धमकी, चेहरे पर न दर्द न पछतावा
जयपुर में 24 साल की लॉ छात्रा आयुषी शर्मा पर अनुकंपा की नौकरी और 10 करोड़ की संपत्ति के लिए अपने ताऊ के साथ मिलकर अपनी सगी मां की स्कॉर्पियो से कुचलवाकर हत्या करवाने का आरोप है.
ADVERTISEMENT

पुलिस को धमका रही थी मां की कातिल आयुषी (Photo: itg)
हाल ही में राजस्थान के जयपुर की रहने वाली 24 साल की आयुषी शर्मा पर आरोप है कि उसने सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लिए अपनी ही मां की बेरहमी से स्कॉर्पियो कार से कुचलवाकर हत्या करवा दी थी. पहले तो मामला एक्सीडेंट का लगा लेकिन जब पुलिस ने तफ्तीश की तो पता चला की ये कोई एक्सीडेंट नहीं बल्कि सुनियोजित मर्डर है.
