चचेरे भाई से था अफेयर... सरकारी नौकरी के लिए मां के मर्डर की अरोपी आयुषी के मामा ने किया बड़ा दावा, केस में आया नया मोड़
जयपुर में एक कलयुगी बेटी ने करोड़ों की संपत्ति और अनुकंपा सरकारी नौकरी के लालच में चचेरे भाई और ताऊ के साथ मिलकर अपनी ही विधवा मां की सुपारी देकर हत्या करवा दी.
ADVERTISEMENT

नीरजा मर्डर मामले में बड़ा खुलासा
दौलत, जमीन और सरकारी नौकरी के लालच में अपनी ही मां को जान से मार देने वाले मामले में आरोपी बेटी आयुषी को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. दरअसल इस मामले में अब आयुषी के मामा राकेश शर्मा ने एक नया और सनसनीखेज दावा किया है. राकेश का कहना है कि आयुषी का चचेरा भाई बलराम (जो फिलहाल फरार है) इस पूरी कहानी का मास्टरमाइंड हो सकता है.
