Rajasthan: वसुंधरा राजे से हो रही तुलना और CM फेस पर दीया कुमारी ने कही ये बात

Diya Kumari spoke on comparison with Vasundhara Raje: बीजेपी (rajasthan BJP) ने सवाई माधोपुर की सांसद रही पूर्व राजघराने की प्रिंसेज दीयाकुमारी (Diya Kumari) को जयपुर के विद्यायर नगर सीट से प्रत्याशी बनाया है. बुधवार को दीया कुमारी ने अपना नामांकम दाखिल किया. युवा-महिलाओं समेत बड़ी संख्या में समर्थक सड़कों उनकी रैली में दिखे. पूर्व […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Diya Kumari spoke on comparison with Vasundhara Raje: बीजेपी (rajasthan BJP) ने सवाई माधोपुर की सांसद रही पूर्व राजघराने की प्रिंसेज दीयाकुमारी (Diya Kumari) को जयपुर के विद्यायर नगर सीट से प्रत्याशी बनाया है. बुधवार को दीया कुमारी ने अपना नामांकम दाखिल किया. युवा-महिलाओं समेत बड़ी संख्या में समर्थक सड़कों उनकी रैली में दिखे. पूर्व सीएम वसुंधरा राजे से दीया कुमारी की तुलना कर रहे समर्थकों ने बड़े अंतर से उनकी जीत का दावा किया है.

इस मौके पर राजस्थान तक से विशेष बातचीत में दीया कुमारी ने कहा कि जयपुर की मैं बेटी हूं. अपनो के बीच आई हूं. राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद देना चाहूंगी कि इस बार अवसर मिला. बीजेपी की हर सीट सेफ है. विद्याधरनगर से कांग्रेस ने अभी तक उम्मीदवार नहीं उतारा है. मैं भी वेट कर रही हूं कि सामने लेकर आएं. जनता में उत्साह है जोश है.

तस्वीर: दीया कुमारी के ट्विटर से.

महिलाओं को गहलोत की गारंटी नहीं सुरक्षा चाहिए

दीया कुमारी ने गहलोत की गारंटी (महिलाओं को 10 हजार रुपए सालान और 500 रुपए में सिलेंडर) के सवाल पर बेबाकी से जवाब दिया. उन्होंने कहा कि वे जहां भी जा रही हैं परिवार कांग्रेस से परेशान दिख रहे हैं. बिजली का बिल तीन गुना बढ़कर अया है. लोग परेशान हैं. महिलाओं को पहले सुरक्षा दीजिए बाद में ये सब दीजिएगा. आज रेप कैपिटल बन गया है राजसथान. साढ़े चार साल से कुर्सी बचा रहे थे. शुरू में देते. अब नींद से जागे हैं.

सीएम फेस और राजे से तुलना पर बोलीं दीया

दीया कुमारी ने सीएम फेस पर कहा- ‘मैं अपना काम कर रही हूं. पार्टी ने जो काम दिया है.. ऐसा कुछ है नहीं है.’
महारानी राजे वर्सेज राजकुमारी के सवाल पर बोलीं- लोगों को अच्छा लगता है ऐसी बातें करना हैं. इसमें कोई सच्चाई नहीं है. मैं सीएम पद की उम्मीदवार नहीं हूं.

यह भी पढ़ें: 

तिजारा में CM योगी आदित्यनाथ बोले- अगर कन्हैया लाल की हत्या UP में होती तो क्या होता?