जयपुर: नौकरानी बनकर घर में घुसी, मालिक का जीता भरोसा... फिर पति संग मिलकर उड़ाए 50 लाख, 250 CCTV ने खोला राज

जयपुर के पॉश इलाके सिरसी रोड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में घरेलू नौकरानी ने अपने पति के साथ मिलकर 50 लाख रुपये के सोने के जेवर और नकदी पार कर दिए. पुलिस ने 250 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद नौकरानी मोनिका और उसके पति विकास को गिरफ्तार कर लिया है.

ADVERTISEMENT

जयपुर में मालकिन के घर डकैती की बड़ी साजिश
जयपुर में मालकिन के घर डकैती की बड़ी साजिश
Google CTA

Jaipur News: राजधानी जयपुर के पॉश इलाके में विश्वासघात और बड़ी चोरी की एक खौफनाक वारदात सामने आई है. सिरसी रोड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में जिस घर में नौकरानी रोज सफाई करती थी, उसी घर के मालिक का भरोसा तोड़कर उसने अपने पति के साथ मिलकर 50 लाख रुपये के सोने के गहने और नकदी पार कर दिए. हालांकि, जयपुर पुलिस की मुस्तैदी और 250 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की मदद से इस पूरी वारदात का पर्दाफाश हो गया है.