Jaipur: फैमली व्हाट्सएप ग्रुप में गलत मैसेज भेजने पर झगड़ा, गुस्साएं असलम ने कर दी मौसरे भाई की हत्या

Jaipur: जयपुर में व्हाट्सएप ग्रुप में हुए एक झगड़े के कारण भाइयों में इस कदर खूनी खेल हुआ की मौसरे भाई ने अपने ही भाई की सीने में चाकू घोंप दर्दनाक हत्या कर दी और उसके साथी दोस्त को भी लहूलुहान कर दिया. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Jaipur: सोशल मीडिया ने रिश्तों में पहले से ही दूरियां ला रखी है और इन्हीं रिश्तों को संजोए रखने के लिए कई लोग व्हाट्सप्प पर फैमिली ग्रुप बनाते हैं. हालांकि कई बार उन ग्रुप में ऐसे कमेंट होते है जो ग्रुप के बाकि सदस्यों को पसंद नहीं आते और झगड़ा तक हो जाता है, लेकिन जयपुर में तो व्हाट्सएप ग्रुप में हुए एक झगड़े के कारण भाइयों में इस कदर खूनी खेल हुआ की मौसरे भाई ने अपने ही भाई की सीने में चाकू घोंप दर्दनाक हत्या कर दी और उसके साथी दोस्त को भी लहूलुहान कर दिया. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.