Selfie के बहाने घेरा, फिर गलत तरीके से टच किया...पिंक सिटी जयपुर में विदेशी महिला के साथ युवकों की शर्मनाक हरकत, वीडियो वायरल
Jaipur News: जयपुर के जलमहल से सामने आया एक वीडियो देश की छवि पर सवाल खड़े कर रहा है. विदेशी महिला के साथ सेल्फी के बहाने की गई बदसलूकी ने सोशल मीडिया पर गुस्सा भड़का दिया है. लोग पर्यटकों की सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है.
ADVERTISEMENT

Rajasthan News
Jaipur Foreign Tourist Video: भारत अतिथि देवो भव की परंपरा के लिए जाना जाता है लेकिन कुछ असामाजिक तत्व इस छवि को धूमिल करने में लगे हैं. ताजा मामला राजस्थान के पिंक सिटी जयपुर से सामने आया है. यहां जलमहल देखने आई एक विदेशी महिला के साथ कुछ युवकों द्वारा अभद्र व्यवहार करते हुए कुछ युवकों की विडियो वायरल हाे रहा है. वीडियो में युवक सेल्फी लेने के बहाने महिला को छूने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं, जिससे वह असहज हो जाती है. घटना सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं.