जयपुर: जर्मन महिला पर भड़कीं महिलाएं, गंदी गालियां दीं, वायरल वीडियो का सच क्या है?

एक जर्मन महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में महिला के साथ भारतीय पड़ोसिन विवाद कर रही हैं. दावा किया जा रहा है कि ये वीडिया जयपुर का है. जानिए इसकी सच्चाई.

ADVERTISEMENT

German woman Jaipur video, German woman attacked in Jaipur, Jaipur foreign couple viral, German woman complaint India, German lady news Jaipur
जर्मन महिला से क्यों भिड़ रही हैं भारतीय महिलाएं?
google news

एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि ये महिला जर्मनी की है और जयपुर में रहती है. इसके पड़ोसियों ने इसके साथ मिसविहैव किया. जर्मन महिला ने इस घटना का वीडियो बनाकर रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. मामले में लोग तरह-तरह का रिएक्शन दे रहे हैं. कोई कह रहा है इन महिलाओं को कानून का खौफ नहीं है तो कोई कह रहा है जर्मन महिला ने भारतीय पड़ोसिनों से ले लिया पंगा.