IRS अफसर की दहेज की भूख, 1 करोड़ नकद और लग्जरी कार के लिए पत्नी को पीटा, कोर्ट ने सासू मां पर भी कसा शिकंजा
जयपुर में एक आईआरएस अफसर पर अपनी पत्नी से 1 करोड़ रुपये और लग्जरी कार दहेज में मांगने और मारपीट का आरोप लगा है. इस मामले में कोर्ट ने पुलिस की जांच को पक्षपाती बताते हुए अफसर की मां को भी आरोपी बनाया है.
ADVERTISEMENT

Rajasthan News
दहेज की भूख केवल मध्यमवर्गीय परिवारों तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षित और ऊंचे ओहदों पर बैठे लोग भी इस कुप्रथा की गिरफ्त में हैं. जयपुर से एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां अहमदाबाद में तैनात एक आईआरएस (IRS) अफसर पर अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगा है. अब इस मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अफसर की मां को भी सह-आरोपी माना है.