ऑफर ठुकराने के बाद हुई कार्रवाई...1981 से बनी मस्जिद पर क्यों चला जयपुर प्रशासन का बुलडोजर?

जयपुर के मालवीय नगर में सड़क चौड़ीकरण के लिए जेडीए ने भारी पुलिस बल के साथ बड़ी कार्रवाई की है. इसके तहत 45 साल पुरानी नूरानी मस्जिद, दो मंदिर और एक मजार को हटाया गया. प्रशासन का कहना है कि यह कदम सार्वजनिक हित में था, जबकि मस्जिद कमेटी इसे जल्दबाजी में की गई नाइंसाफी बता रही है.

ADVERTISEMENT

noorani masjid jaipur
noorani masjid jaipur
google news

राजस्थान की राजधानी जयपुर के मालवीय नगर इलाके में प्रशासन का एक बहुत बड़ा एक्शन देखने को मिला है. जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के आड़े आ रहे अतिक्रमण को हटा दिया है. इस बड़ी कार्रवाई के तहत करीब 45 साल पुरानी पांच मंजिला नूरानी मस्जिद को मलबे के ढेर में तब्दील कर दिया गया, जिसे लेकर अब सामाजिक और राजनीतिक हलकों में बहस छिड़ गई है.