जयपुर: जेके लोन अस्पताल में 15 दिन के मासूम की मौत पर भारी बवाल, बुर्का और हिजाब को लेकर भी लगा लापरवाही का आरोप
Jaipur: जयपुर के जेके लोन अस्पताल में 15 दिन के मासूम की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही और महिलाओं को बुर्का-हिजाब उतारने के लिए मजबूर करने जैसे गंभीर आरोप लगाकर भारी हंगामा किया. अस्पताल प्रशासन ने बच्चे की मौत का कारण जन्मजात दिल की बीमारी बताया है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लापरवाही और भेदभाव के इन आरोपों की जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

जयपुर
जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर के सबसे बड़े बच्चों के अस्पताल 'जेके लोन' में उस वक्त मातम और हंगामे की स्थिति पैदा हो गई, जब महज 15 दिन के एक नवजात बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. ईद की खुशियां इस परिवार के लिए मातम में बदल गईं और अस्पताल परिसर जंग का मैदान बन गया. परिजनों ने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पर इलाज में घोर लापरवाही के साथ-साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार के भी गंभीर आरोप लगाए हैं.