EVM की खराबी से बिगड़ा निकाय चुनाव का गणित, इन 10 बूथों पर फिर वोटिंग से बदल सकता है मेयर का पूरा खेल

Jaipur Mayor Election Postponed: राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजों के बाद बड़ा फेरबदल हुआ है. जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम और सुकेत नगरपालिका में 21 सितंबर को होने वाले मेयर व डिप्टी मेयर चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं. ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण 10 बूथों पर 16 सितंबर को दोबारा वोट डाले जाएंगे.

ADVERTISEMENT

जयपुर, जोधपुर और कोटा में टला मेयर चुनाव
जयपुर, जोधपुर और कोटा में टला मेयर चुनाव
Google CTA

Jaipur Jodhpur Kota Mayor Dy Mayor Election Postponed: राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद एक बड़ा सियासी मोड़ आ गया है. जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम और सुकेत नगरपालिका में 21 सितंबर को होने वाले अध्यक्ष (मेयर) और उपाध्यक्ष (डिप्टी मेयर) के चुनाव को राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission) ने आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया है.