जिसके नाम से खौफ खाता था Jaipur.. वो 'Lady Don' अपने ही पति के हाथों कैसे और क्यों हुई खत्म!

पारिवारिक विवाद और अवैध संबंधों के शक के चलते 'लेडी डॉन' मिंटू चौधरी की उसके पति और बेटे ने गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को सूखे कुएं में फेंक दिया. करीब डेढ़ साल बाद पुलिस ने कुएं से सड़ा-गला शव बरामद कर आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया और इस अंधे कत्ल का खुलासा किया.

ADVERTISEMENT

जयपुर से आया हैरान करने वाला मामला
जयपुर से आया हैरान करने वाला मामला
Google CTA

राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक चौंकाने वाली और सनसनीखेज वारदात सामने आई है. कभी जिस महिला के नाम से शहर में खौफ जुड़ा था और जिसे अपराध की दुनिया में 'लेडी डॉन' के नाम से जाना जाता था, उसका अंत बेहद खौफनाक तरीके से हुआ. करीब डेढ़ साल से लापता चल रही सीमा उर्फ मिंटू चौधरी की लाश मुहाना थाना इलाके में स्थित एक कुएं से बरामद की गई है. पुलिस की तफ्तीश में जो सच सामने आया, उसने सभी को हैरान कर दिया- मिंटू चौधरी का कत्ल किसी विरोधी गैंग ने नहीं, बल्कि उसके अपने पति और बेटे ने मिलकर किया था.