Video: जयपुर में भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन, मस्जिद समेत धार्मिक अतिक्रमण पर चला जेडीए का बुलडोजर

जयपुर के मालवीय नगर (नंदपुरी) में जेडीए ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सड़क चौड़ीकरण के रास्ते में आने वाली नूरानी मस्जिद, मजार और दो मंदिरों समेत 5 धार्मिक अतिक्रमणों को हटा दिया है. सुरक्षा के लिहाज से इलाके में इंटरनेट बंद कर भारी पुलिस बल तैनात किया गया. पूरी रिपोर्ट पढ़ें.

ADVERTISEMENT

NewsTak
जयपुर में गिराई गई नूरानी मस्जिद !
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

जगतपुरा-जवाहर सर्किल रोड को चौड़ा करने के लिए हटाए गए धार्मिक अतिक्रमण.

point

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई शांतिपूर्ण कार्रवाई.

Jaipur news: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तर्ज पर अब राजस्थान में भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रशासन का बुलडोजर पूरी रफ्तार से गरज रहा है. राजधानी जयपुर के मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के नंदपुरी इलाके में जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने सोमवार तड़के एक बेहद संवेदनशील और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. सड़क चौड़ीकरण के रास्ते में आ रहे अवैध धार्मिक ढांचों को जेडीए के बुलडोजर ने जमींदोज कर दिया.