जयपुर शर्मसार: मालवीय नगर में गर्भवती महिला के साथ दिनदहाड़े अश्लील हरकत, CCTV में कैद हुई दरिंदगी

Jaipur Crime News: जयपुर के मालवीय नगर में एक गर्भवती महिला के साथ अश्लील हरकत का मामला सामने आया है. घटना का CCTV फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
पहले आरोपी गर्भवती का पीछा करता है...सुनसान पाकर उसे छेड़ता है फिर फरार हो जाता है.
google news

राजस्थान की राजधानी जयपुर में महिलाओं के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला शहर के पॉश इलाके मालवीय नगर से सामने आया है, जहां एक गर्भवती महिला के साथ सरेआम अश्लील हरकत की गई. इस घटना ने एक बार फिर राह चलती महिलाओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिया है.