जयपुर: हनीमून के बाद नई नवेली दुल्हन के मोबाइल को खंगाला तो पति रह गया दंग, 3 महीने में ही सब बदला!
जयपुर में कनाडा से लौटे एक युवक के साथ शादी के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. शादी के 3 महीने बाद ही पत्नी 33 तोला सोना और 6 लाख रुपये लेकर फरार हो गई. पति का आरोप है कि महिला के मोबाइल में अन्य लड़कों के साथ आपत्तिजनक चैट्स मिले हैं और उसके दिए गए सभी पते भी फर्जी निकले.
ADVERTISEMENT

jaipur
राजस्थान की राजधानी जयपुर से शादी और भरोसे के रिश्ते को तार-तार करने वाला एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने मेट्रोमोनियल साइट के जरिए शादी करने के महज 3 महीने बाद ही अपनी पत्नी और उसके परिवार पर ब्लैकमेलिंग, धोखाधड़ी और लाखों रुपये के जेवरात व नकदी समेटकर फरार होने का संगीन आरोप लगाया है. पीड़ित पति कनाडा से पढ़ाई पूरी कर भारत लौटा था. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है और जांच में जुट गई है.
