मोमोज गर्ल हादसे के बाद बदला CM भजनलाल का अंदाज! जयपुर की सड़कों पर लाल बत्ती पर रुका मुख्यमंत्री का काफिला
Jaipur Viral Video: जयपुर में 'मोमोज गर्ल' हादसे के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले का बदला अंदाज चर्चा में है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सीएम का काफिला लाल बत्ती पर रुकता नजर आया. जानिए मोमोज गर्ल रेशु गुप्ता हादसा क्या था, सरकार ने क्या कार्रवाई की और आखिर क्यों वीआईपी मूवमेंट को लेकर फिर शुरू हुई नई बहस.
ADVERTISEMENT

Jaipur Viral Video
राजस्थान की राजधानी जयपुर की सड़कों पर हाल ही में एक ऐसी घटना घटी जिसने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया था. एक गरीब लड़की, जो सड़क किनारे मोमोज बेचकर अपना गुजारा कर रही थी, पुलिस की कार्रवाई के दौरान गर्म पानी से बुरी तरह झुलस गई थी. इस हादसे का वीडियो सामने आने के बाद सरकार की कानून व्यवस्था और वीआईपी (VIP) कल्चर पर गंभीर सवाल खड़े हो गए थे. लोग पूछ रहे थे कि क्या किसी बड़े काफिले के गुजरने के लिए आम लोगों की जिंदगी को इस तरह मुश्किल में डालना सही है? इसी बड़े विवाद के बीच अब राजस्थान की सियासत और प्रशासन से जुड़ी एक बेहद अलग और नई तस्वीर सामने आई है. सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले का एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका काफिला आम लोगों की तरह ट्रैफिक सिग्नल पर रुकता हुआ दिखाई दे रहा है.