जयपुर में पत्नी का कत्ल कर घड़ियाली आंसू बहाता रहा पति, सिर पटक-पटक कर दी पुलिस को गुमराह करने की कोशिश; ऐसे खुला राज

Jaipur Murder Case: जयपुर के बगरू इलाके में पति रविंद्र ने पत्नी सुशीला की हत्या कर पुलिस को गुमराह करने के लिए नाटक रचा. पूछताछ में आरोपी ने गला घोंटकर हत्या करने की बात कबूल कर ली. इस सनसनीखेज वारदात ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है.

ADVERTISEMENT

Jaipur Murder Case
Jaipur Murder Case
google news

राजस्थान की राजधानी जयपुर के बगरू इलाके से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों को शर्मसार करने के साथ-साथ पुलिस के भी होश उड़ा दिए हैं. यहां एक पति ने न केवल अपनी जीवनसंगिनी की बेरहमी से हत्या की, बल्कि वारदात के बाद घंटों तक 'बेचारा' बनकर कानून को गुमराह करने का ऐसा ड्रामा रचा जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया. लेकिन पुलिस के सख्ती के सामने वह ज्यादा देर तक नहीं टिक पाया और राज खुल गया.