जयपुर का 'नटवरलाल' गिरफ्तार: फर्जी डिग्री और सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले अरुण कुमार ने ENO खाकर पुलिस के उड़ा दिए होश

जयपुर पुलिस ने 10 हजार के इनामी ठग अरुण कुमार को गिरफ्तार किया. फर्जी सरकारी नौकरी और डिग्री के नाम पर लाखों की ठगी. गिरफ्तारी से बचने के लिए इनो खाकर किया जहर का नाटक. पढ़ें पूरी खबर.

ADVERTISEMENT

NewsTak
पुलिस हिरासत में आरोपी.
google news

राजस्थान की राजधानी जयपुर से ठगी की एक ऐसी कहानी सामने आई है जो किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी लगती है. जयपुर पुलिस ने अरुण कुमार नाम के एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जिसे लोग अब 'नटवरलाल' कहने लगे हैं. इस आरोपी ने फर्जी डिग्री, नकली सरकारी मोहरों और सचिवालय के अधिकारी की झूठी पहचान के दम पर दर्जनों लोगों को अपना शिकार बनाया.