Jaipur Neerja Modi School Case: मौत से पहले क्लास में क्या हुआ था? छात्रा अमायरा के माता-पिता ने जारी किया नया वीडियो
Amayra Case: जयपुर के चर्चित नीरजा मोदी स्कूल अमायरा डेथ केस में एक साल बाद नया मोड़ आया है. 9 वर्षीय छात्रा अमायरा के माता-पिता ने मौत से पहले का क्लासरूम CCTV वीडियो जारी कर स्कूल में कथित बुलिंग, टीचर की लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं. परिवार ने जांच में देरी, बार-बार जांच अधिकारी बदलने और स्कूल प्रशासन को बचाने के आरोप भी लगाए हैं.
ADVERTISEMENT

Jaipur Neerja Modi School Case
जयपुर के चर्चित अमायरा स्कूल डेथ केस में एक साल बाद एक नया और बड़ा मोड़ सामने आया है. नवंबर 2025 में नीरजा मोदी स्कूल में चौथी क्लास में पढ़ने 9 साल की मासूम छात्रा अमायरा की मौत के बाद अब उनके माता-पिता ने एक नया क्लासरूम सीसीटीवी (CCTV) वीडियो सार्वजनिक किया है. परिवार का दावा है कि यह वीडियो उनकी बेटी की मौत से ठीक पहले के आखिरी पलों का है, जिससे यह समझने में मदद मिलती है कि उस दिन कक्षा के अंदर आखिर क्या घटित हुआ था. अमाइरा के माता-पिता का आरोप है कि उनकी बेटी लंबे समय से स्कूल में बुलिंग (धौंस जमाने या प्रताड़ित करने) का शिकार हो रही थी और नया वीडियो उनके इन्हीं आरोपों को पुख्ता करता है.
