Jaipur: किन्नर से मोहब्बत करता था प्रेमी, बेवफाई नहीं कर पाया बर्दाश्त, कर डाली ये हरकत

Lover killed a eunuch: जयपुर (jaipur news) में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी ने किन्नर को मौत के घाट उतार दिया. आरोपी प्रेमी ने अपने 2 साथी दोस्तों के साथ मिलकर पहले किन्नर का गला घोटा और फिर जंगलो में लें जाकर पेट्रोल आग लगा स्वाहा कर दिया. […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Lover killed a eunuch: जयपुर (jaipur news) में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी ने किन्नर को मौत के घाट उतार दिया. आरोपी प्रेमी ने अपने 2 साथी दोस्तों के साथ मिलकर पहले किन्नर का गला घोटा और फिर जंगलो में लें जाकर पेट्रोल आग लगा स्वाहा कर दिया. घटना के बाद हत्यारों ने पुलिस से बचने का हर एक प्रयास किया. लेकिन कानून की गिरफ्त से खुद को नहीं बचा सकें और पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया.

घटना जयपुर के कानोता थाना क्षेत्र के पापड़ गांव की है. जहां बीते 29 सितंबर को सड़क किनारे जंगलो में अधजली अवस्था में डेथ बॉडी बरामद हुई. इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चारी में रखवाया और घटनास्थल से एफएसएल टीम ने अहम साक्ष्य जुटाए.

मृतका की पहचान नीलू किन्नर के तौर पर हुई. जिसके आधार पर पुलिस ने पड़ताल करते हुए आरोपी नरेश मीणा उर्फ नरसी, उसके भाई सूरज मीणा और सुनील भाट को गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया.

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नरेश मृतका नीलू किन्नर का प्रेमी है. जो पिछले कई सालों से उसके साथ रह रहा है. लेकिन कुछ समय से नीलू किन्नर आरोपी नरेश को छोड़कर किसी दूसरे युवक के साथ रहने लगी. जिसको लेकर अक्सर नरेश और नीलू के बीच विवाद भी हुआ. बीते 28 सितंबर को जब नीलू किन्नर फागी गांव से बधाई लेकर जयपुर लौट रही थी, तब उसके साथ नरेश, उसका भाई और दोस्त भी थे. इसी दौरान नरेश और नीलू किन्नर के बीच जमकर लड़ाई हुई.

ढोलक की रस्सी से कर दी हत्या

जिसके बाद नरेश ने नीलू के मुंह पर मुक्का जड़ दिया और वो लहूलुहान हो गई. तभी नरेश और सुनील ने मिलकर ढोलक की रस्सी से नीलू की गला घोंटकर हत्या कर दी. आरोपी यही नहीं रुके और लाश को ठिकाने लगाने के लिए जंगल के रास्ते गाड़ी में निकल पड़े. आगे जाकर प्लास्टिक के डिब्बे में 5 लीटर पेट्रोल भरवाकर सड़क किनारे शव को पटक पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी.

Udaipur: 1.5 करोड़ का हाथी दांत के साथ पकड़े गए तस्कर, पुलिस अफसर की मिलिभगत का खुलासा