इंटरनेट बंद, पुलिस का पहरा और बुलडोजर तैयार... जयपुर में JDA का अतिक्रमण पर एक्शन शुरू, इन 5 धार्मिक स्थल हो रही कार्रवाई
Jaipur News: जयपुर के नंदपुरी इलाके में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत नूरानी मस्जिद समेत पांच धार्मिक स्थलों को हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है. प्रशासन ने इंटरनेट सेवाएं बंद कर भारी पुलिस बल तैनात किया है. इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है और सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.
ADVERTISEMENT

जयपुर में अतिक्रमण पर JDA का एक्शन
Jaipur Encroachment Drive: जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने नंदपुरी इलाके में सड़क चौड़ीकरण के दौरान रास्ते में आ रहे धार्मिक स्थल को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. बताया जा रहा है कि प्रशासन की टीम ने नूरानी मस्जिद को सील कर ढहाने की कार्रवाई शुरू की कर दी है. प्रशासन ने एंटी एंक्रोचमेंट ड्राइव को शुरू करने से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. इसके लिए इस इलाके में इंटरनेट बंद किया गया है. वहीं भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके.