Jaipur: बुलेट बाइक के लिए दो युवकों ने दे दिया खौंफनाक वारदात को अंजाम, जेल की सलाखों के पीछे पहुंचे आरोपी

लग्जरी लाइफ जीने का शौक और उसको पूरा करने के लिए हथकंडा अपनाने के चलते जयपुर के 2 युवक जेल चले गए.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

लग्जरी लाइफ जीने का शौक और उसको पूरा करने के लिए हथकंडा अपनाने के चलते 2 युवक जेल चले गए. यह मामला जयपुर (Jaipur) का है. जहां 2 युवकों के सिर पर बुलेट की खुमारी कुछ ऐसे चढ़ी कि उन्होंने एक युवक का अपहरण तक कर लिया. बेशकीमती बुलेट खरीदने के लिए जेब में जब रूपए नहीं थे तो युवक को छोड़ने के बदले में आरोपियों ने उसके परिजनों से फिरौती की डिमांड कर डाली. बुलेट के शौक में अपहरण की वारदात (Crime) करने वाले नौसिखिए किडनैपर्स महज 2 घंटे में ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए.