जयपुर में लड़कियों के वॉशरूम में कैमरा...पकड़े गए पॉलिटेक्नीक कॉलेज के प्रिंसिपल मशकूर अली

जानकारी के मुताबिक प्रिंसिपल पर कई छात्राओं ने आरोप लगाए थे. जिसके बाद छात्राओं ने कॉलेज में प्रदर्शन किया. सैयद मशकूर अली को जयपुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है.  दुष्कर्म के आरोपी अन्य तीन सहयोगियों की भी तलाश की जा रही है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: राजस्थान तक.
google news

राजस्थान की राजधानी जयपुर के प्रताप नगर स्थित पॉलिटेक्निक महिला कॉलेज से एक शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां प्रिंसिपल सैयद मशकूर अली पर छात्राओं ने छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. सैयद मशकूर अली को जयपुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. दुष्कर्म के आरोपी अन्य तीन सहयोगियों की भी तलाश की जा रही है. तीनों प्रिंसिपल की गिरफ्तारी के बाद से ही फरार हैं. तीनों का मोबाइल भी बंद आ रहा है.