जयपुर में गर्भवती महिला से सरेआम छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने क्यों छोड़ा? सामने आई ये कहानी

जयपुर में एक गर्भवती महिला से छेड़छाड़ के आरोपी राहुल गुर्जर को थाने बुलाकर बिना कार्रवाई छोड़ने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. मामले की जांच अब SIT को सौंपी गई है, जो आरोपी के स्पा सेंटर कनेक्शन की भी पड़ताल कर रही है.

ADVERTISEMENT

जयपुर वायरल वीडियो
जयपुर वायरल वीडियो
google news

राजस्थान की राजधानी जयपुर के जवाहर सर्किल थाना इलाके से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने खाकी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक गर्भवती महिला के साथ सड़क पर सरेआम अभद्र व्यवहार हुआ, लेकिन पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद थाने से ही छोड़ दिया. इस लापरवाही के बाद अब विभाग में हड़कंप मच गया है.