जयपुर जेल में बंद हनीट्रैप हसीना को 5 मर्डर करने वाले कैदी से हुआ प्यार, 6 महीने चला अफेयर, आज लेंगे 7 फेरे

Honeytrap queen Priya Seth: जयपुर के चर्चित दुष्यंत शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी और हनीट्रैप क्वीन प्रिया सेठ एक बार फिर सुर्खियों में है. आजीवन कारावास की सजा काट रही प्रिया सेठ अब जेल में मिले नए प्यार हनुमान प्रसाद से 23 जनवरी को शादी करने जा रही है. जानिए जेल में परवान चढ़ी प्रेम कहानी और 2018 के खौफनाक मर्डर केस की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Honeytrap queen Priya Seth
हनीट्रैप हसीना प्रिया सेठ करने जा रही शादी
google news

राजस्थान की राजधानी जयपुर में 6 साल पहले हुए खौफनाक दुष्यंत शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी प्रिया सेठ एक बार फिर सुर्खियों में है. आजीवन कारावास की सजा काट रही 'हनीट्रैप क्वीन' प्रिया सेठ अब जेल की सलाखों के पीछे हुए अपने नए प्यार के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है. प्रिया सेठ 23 जनवरी को अलवर में एक अन्य हत्या के दोषी हनुमान प्रसाद से शादी करेगी. आइए जानते हैं हत्याकांड से लेकर प्रेम कहानी तक.