जयपुर: नौकरानी से अफेयर और पत्नी को खौफनाक टॉर्चर, अनु मीणा केस में PWD अधिकारी पर एक्शन
जयपुर पुलिस ने पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में PWD के XEN गौतम मीणा को हिरासत में लिया है. मृतका अनु मीणा ने 17 अप्रैल को सुसाइड किया था. घर के CCTV में आरोपी पत्नी से मारपीट और उन पर थूकते दिखा था. बच्चों ने भी पिता पर प्रताड़ना और नौकरानी से अफेयर के गंभीर आरोप लगाए हैं.
ADVERTISEMENT

Anu Meena Jaipur Case
राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पुलिस ने अपनी पत्नी को सुसाइड के लिए मजबूर करने के आरोपी पीडब्ल्यूडी (PWD) के एक्सईएन (XEN) गौतम मीणा को गुरुवार को हिरासत में ले लिया है. मानसरोवर थाना पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है, जिसके बाद उसकी औपचारिक गिरफ्तारी की जा सकती है.